खेल समाचार

आईसीसी की ताजा महिला वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना ने नंबर-1 स्थान गंवा दिया है और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट शीर्ष पर पहुंच गई हैं। हरमनप्रीत कौर दो स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंचीं। दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी में 23वें, ऑलराउंडरों में चौथे और गेंदबाजी में आठवें स्थान पर हैं। प्रतिका रावल करियर की सर्वश्रेष्ठ 21वीं रैंकिंग पर पहुंचीं।
चेन्नई। ( निकलेश जैन ) विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अपने खिताब की रक्षा से ठीक पहले दोस्तों के साथ फ़िल्म का आनंद लिया। गुकेश ने ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानन्दा और उनकी बहन ग्रैंडमास्टर वैशाली के साथ सुपरस्टार रजनीकांत की नई फ़िल्म ''जेलर 2'' सिनेमा हॉल में देखी। गुकेश ने थिएटर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर "थलाइवर गैंग" कैप्शन के साथ साझा कीं,
भारत ने हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 में बांग्लादेश को 13-0 से हराकर खिताब बचाने के अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। मंदीप सिंह ने हैट्रिक लगाई, जबकि हरमनप्रीत, दिलप्रीत और हार्दिक ने दो-दो गोल किए। निकिलांता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की। भारत अब 29 अक्टूबर को चीन से भिड़ेगा।
नाओमी ओसाका ने टोक्यो में पैन पैसिफिक ओपन के पहले दौर में जैस्मीन पाओलिनी को 6-3, 7-6 (4) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका ने मुकाबले में सात एस लगाए। शीर्ष वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को पहले दौर में बाई मिली, जबकि माजा चाव्लिंस्का और बेलिंडा बेनचिच चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गईं।
हैरी केन ने बैलन डी''ओर 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर पिछले 25 वर्षों में यह सम्मान जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने हैं। पिछले सीजन क्लब और देश के लिए 73 गोल करने वाले केन ने किलियन एम्बाप्पे और लामिन यामाल को पीछे छोड़ा। थॉमस ट्यूशेल और प्रिंस विलियम ने भी उन्हें बधाई दी।
हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग दौर में भारतीय...
पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन मंगलवार से जर्मनी में शुरू होने वाले हाइलो...
पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी अन...
To know if a casino site is topnotch, check the variety of casino games and providers, the higher, the better. It’s no surprise that the online gambling site at PureWin are among the best, with consistent quality casino games and providers such as Evolution and Ezugi