खेल समाचार

सूर्यकुमार यादव 14 नवंबर से घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभालेंगे। टी20 इंटरनेशनल टीम से बाहर होने के बाद उनके पास चयनकर्ताओं को अपने प्रदर्शन से जवाब देने का मौका होगा। साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने से भी करीब हैं।
चेन्नई ( निकलेश जैन) प्रथम चोला चेस ओपन इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें राउंड में गोवा के ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंसा ने दूसरे बोर्ड पर आर्मेनिया के ग्रैंडमास्टर सैमवेल टेर-सहक्यान को हराया। इस जीत के साथ मेंडोंसा 4.5 अंकों पर अकेले शीर्ष पर पहुंच गए हैं। पांच राउंड में चार जीत और एक ड्रॉ के साथ वे अब तक एक भी बाजी नहीं हारे हैं।
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लकड़ा ने दो-दो गोल किए, जबकि हरमनप्रीत, सुखजीत, अंगद और विवेक ने एक-एक गोल दागा। अब फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा।
नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स के पहले दौर में शानदार वापसी करते हुए वैलेंटीन वैचेरोट को 6-7, 7-5, 6-1 से हराया। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच अपने करियर के 103वें खिताब की तलाश में हैं। अन्य मुकाबलों में बेन शेल्टन और टेलर फ्रिट्ज ने भी जीत दर्ज की, जबकि होल्गर रूने को हार का सामना करना पड़ा।
स्पेनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल अलामेडा का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। एफसी एंडोरा के खिलाफ मुकाबले के दौरान गोलकीपर जीसस ओवोनो से टक्कर लगने के बाद वह मैदान पर गिर पड़े थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। वह सीडी टेनेरिफे के लिए खेलते थे और 11 गोल कर चुके थे।
15 साल की भारतीय शटलर तन्वी पत्री ने बुधवार को इतिहास रच दिया। वह यूथ...
पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीतकर सीजन की दूसरी...
हरियाणा की मनीषा भनवाला ने इतिहास रचते हुए भारत की पहली महिला वर्ल्ड...
To know if a casino site is topnotch, check the variety of casino games and providers, the higher, the better. It’s no surprise that the online gambling site at PureWin are among the best, with consistent quality casino games and providers such as Evolution and Ezugi