Sports

प्राग, चेक गणराज्य (निकलेश जैन) प्राग शतरंज फेस्टिवल में जहाँ एक और मास्टर्स में अरविंद चितम्बरम और चैलेंजर्स में दिव्या देशमुख नें तीसरा स्थान हासिल किया वहीं ओपन वर्ग में खिताब भारत के ग्रैंड मास्टर कृष्णन शशिकिरण नें अपने नाम कर लिया है । शशिकिरण नें 9 राउंड में 7 जीत और 2 ड्रा के साथ 8 अंक बनाकर पहले स्थान पर रहे , इस दौरान उन्होंने अंतिम चार राउंड में क्रमशः कजाकिस्तान की अलुआ नूरमन , टर्की के एरेन अटबर्क , चेक गणराज्य के रिचर्ड स्टालमैच और फ़ाइनल अंतिम राउंड में स्लोवाकिया के समीर शहीदी को पराजित किया और लगातार चार जीत दर्ज की ।जर्मनी के क्रिश्चियन ग्लॉकलर और रोमनिया के व्लादिमीर अलेक्जेंड्रू 7.5 अंकों पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे । प्रतियोगिता में 52 देशों के 511 खिलाड़ियों नें प्रतिभागिता की I 

1981 में जन्में कृष्णन शशिकिरण भारतीय शतरंज इतिहास में विश्वनाथन आनंद के बाद 2700 रेटिंग को पार करने वाले पहले खिलाड़ी थे वहीं भारत की और से सबसे ज़्यादा शतरंज ओलंपियाड खेलने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है । लंबे समय बाद किसी बड़ी प्रतियोगिता में उनकी शानदार जीत पर भारतीय शतरंज प्रेमियों को खुश होने का मौका दिया है ।

NO Such Result Found