नोएडा : खुशी खनिजाऊ ने बुधवार को यहां जेपी विशटाउन गोल्फ कोर्स में हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण के पहले दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर बनाकर पहले दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला। खुशी ने पहले चार होल में तीन बर्डी लगाकर शानदार शुरुआत की।
वह एक शॉट की बढ़त बनाए हैं। वह श्वेता मानसिंह और गुंतास के संधू से एक शॉट आगे रहीं। इन दोनों ने 2-अंडर 69 का कार्ड बनाया था। रिद्धिमा दिलावड़ी इवन वार 71 के कार्ड से स्मृति भार्गव, जैस्मीन शेखर और अलीशा दत्त के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।