Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज ड्रा करवा ली है। जोहानिसबर्ग के मैदान पर टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत 201 रन बनाए थे। जवाब में कुलदीप यादव ने 5 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 95 रन पर ही रोक दिया और 106 रन से जीत हासिल कर ली। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था तो दूसरा दक्षिण अफ्रीका ने जीत लिया था। अब टीम इंडिया की नजरें आगामी वनडे सीरीज पर टिकी हुई हैं।

 

यह भी पढ़ें:- IND vs SA : सूर्यकुमार यादव का चौथा टी20 शतक, रोहित शर्मा-मैक्सवेल की बराबरी पर पहुंचे

यह भी पढ़ें:-  सूर्यकुमार यादव के टखने में लगी चोट; जडेजा ने संभाली कप्तानी की जिम्मेदारी

 

 

टीम इंडिया को शुभमन गिल ने तेज शुरूआत दी लेकिन वह तीसरे ओवर में 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर  आऊट हो गए। अगली ही गेंद पर तिलक वर्मा भी केशव महाराज का शिकार हो गए। लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने अर्धशतक पूरे किए। जायसवाल के 60 रन पर आऊट होने के बाद सूर्यकुमार को रिंकू का साथ मिला। हालांकि 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर आऊट हो गए लेकिन सूर्यकुमार ने एक छोर संभाला और लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने 55 गेंदों पर शतक बनाया और अगली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाए जिससे स्कोर 201 तक ही जा पाया। सूर्यकुमार के बाद रविंद्र जडेजा (4) रन आऊट तो जितेश शर्मा (4) हिट विकेट हो गए।

 

यह भी पढ़ें:-  SA vs IND : जितेश शर्मा हुए हिट विकेट, इस खास लिस्ट में बनाया 5वां स्थान

यह भी पढ़ें:-   टीम इंडिया को बड़ा झटका, Mohammed Shami का दक्षिण अफ्रीका सीरीज खेलना संदिग्ध

 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत खराब रही। मोहम्मद सिराज द्वारा पहला ओवर मेडन डाले जाने के बाद अफ्रीकी बल्लेबाज दबाव में आ गए। हालांकि कप्तान मारक्रम ने 14 गेंदों पर 25 रन बनाए लेकिन इसी बीच रीजा हेड्रिंक्स 9, मैथ्यू 4, हेनरिक क्लासेन 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तब दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 42 रन पर 4 विकेट हो गया। डोनोवेन जहां 12 ही रन बना पाए तो एंडिल को रविंद्र जडेजा ने खुद ही कैच कर शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने केशव महाराज को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 89 रन पर 7 विकेट कर दिया। बर्गर को भी कुलदीप यादव ने एक रन पर बोल्ड किया। कुलदीप ने इसके बाद विलियमस शून्य पर आऊट हो गया। कुलदीप यही नहीं रुके, अगली ही गेंद पर डेविड मिलर को 35 रन पर बोल्ड करने के साथ ही उन्होंने अपने टी20 करियर का फाइव विकेट हॉल पूरा किया। कुलदीप ने 2.5 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए।


 

 

ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी, नंद्रे बर्गर
भारत : यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार