Sports

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका में टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए सूर्यकुमार यादव ने तीसरे टी20 में शतक जड़कर टीम को 201 रन तक पहुंचा दिया है। यह सूर्यकुमार का टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में चौथा शतक है। ऐसा कर उन्होंने हमवत्न रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली है। रोहित जहां 140 तो मैक्सवेल 100 टी20 खेल चुके हैं तो वहीं, सूर्यकुमार ने यह रिकॉर्ड महज 60 मैचों में अपने नाम कर लिया। 


पुरुष T20I में सर्वाधिक शतक
4 शतक : रोहित शर्मा, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यकुमार यादव
3 शतक : बाबर आजम, कॉलिन मुनरो, सबावून डेविसी

 

IND vs SA, Suryakumar Yadav, Rohit Sharma, Maxwell, Team india, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, मैक्सवेल, टीम इंडिया

 


भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के
182 - रोहित शर्मा (140 पारी)
123 - सूर्यकुमार यादव (57 पारी)
117 - विराट कोहली (107 पारी)
99 - केएल राहुल (68 पारी)
74 - युवराज सिंह (51 पारी)

 

 

 

 

भारतीय कप्तान द्वारा उच्चतम T20I स्कोर
118 - रोहित शर्मा
111*- रोहित शर्मा
100 - सूर्यकुमार यादव
94*-विराट कोहली
89 - रोहित शर्मा
85 - रोहित शर्मा
85-विराट कोहली

 

 

 


सूर्यकुमार ने अपनी पारी के दौरान 8 छक्के लगाए। ऐसा कर वह भारत की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए। रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाकर टॉप पर हैं। सूर्यकुमार इसी साल श्रीलंका के खिलाफ भी एक पारी में 9 छक्के लगा चुके हैं। वह 4 नंबर से नीचे खेलते हुए 15 बार 50+ स्कोर बना चुके हैं। वह इंगलैंड के इयोन मोर्गन (14 बार) को पीछे छोड़ चुके हैं।

 

 

IND vs SA, Suryakumar Yadav, Rohit Sharma, Maxwell, Team india, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, मैक्सवेल, टीम इंडिया


ये है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका:
रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी, नंद्रे बर्गर।
भारत : यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।