Sports

खेल डैस्क : जितेश शर्मा गुरुवार को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान हिट विकेट हो गए। 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर जितेश ने गेंद को ड्राइव करने के लिए जितेश ने पिछला कदम हटाया था जोकि स्टंप्स से जा लगा। भले ही वह गेंद को पूरी तरह से हिट करने में कामयाब रहे लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान उनकी एड़ी पहले ही गिल्लियां उतार चुकी थी। वह अब हिट विकेट आउट होने वाले 5वें भारतीय हैं। यहां उन सभी भारतीयों की सूची दी गई है जिनमें वह शामिल हुए हैं।

 

1. केएल राहुल 2018 बनाम श्रीलंका
2. हर्षल पटेल 2021 बनाम न्यूजीलैंड
3. हार्दिक पंड्या 2022 बनाम इंग्लैंड
4. श्रेयस अय्यर 2022 बनाम न्यूजीलैंड
5. जितेश शर्मा 2023 बनाम दक्षिण अफ्रीका

 


जितेश शर्मा को टीम इंडिया में ईशान किशन की जगह प्राथमिकता दी गई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में जितेश ने अपनी स्ट्रोक क्षमता से सबको प्रभावित किया था। लेकिन साऊथ अफ्रीका में मिले दो मौकों के दौरान वह प्रभावित नहीं कर पाए। पहले मुकाबले में वह 1 ही रन बना पाए थे जबकि दूसरे टी20 में वह 4 ही रन बना पाए। 

 

 

ऐसा रहा मैच का हाल
जोहानिसबर्ग के मैदान पर टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत 201 रन बनाए। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने तो दूसरा गंवाने के बाद टीम इंडिया कम बैक करती हुई नजर आई। ओपनर शुभमन और तिलक के जल्द आऊट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर टीम को 200 के पार ले जाने का भरसक प्रयास किया। सूर्यकुमार ने चौथा शतक लगाकर ग्लेन मैक्सवेल और हमवत्न रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। 

 

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी, नंद्रे बर्गर।
भारत : यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार