Sports

चेन्नई ( निकलेश जैन ) भारत में ज़्यादा से ज़्यादा ग्रैंडमास्टर बनाने के उद्देश्य से शुरू हुए प्रथम छोला शतरंज ग्रैंडमास्टर्स नॉर्म टूर्नामेंट का खिताब कजाकिस्तान के अलीशेर सुलेमेनोव नें अपने नाम कर लिया है । नौ राउंड के बाद अलीशेर 6 अंक बनाकर पहले स्थान पर रहे । आख़िरी राउंड में अलीशेर और औदी अमेय के बीच एक रोमांचक बाजी ड्रा रही और औदी अमेय 5.5 अंक बनाकर टाईब्रेक में तीसरे स्थान पर रहे हालांकि वह आधा अंक से ग्रैंडमास्टर नार्म से लेने से चूक गए । 5.5 अंकों पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर भारत के एथन वाज दूसरे स्थान पर रहे । क्यूबा के डेलगाड़ो रेमरीज़ 5 अंकों पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर चौंथे स्थान पर रहे जबकि इतने ही अंकों पर मयंक चक्रवर्ती और आरोण्यक घोष पाँचवें और छठे स्थान पर रहे । अन्य खिलाड़ियों पर फ्रांस के माहेल बॉयर 3.5 अंक बनाकर सातवे , फ्रांस के जोसफ गिरेल 3 अंक बनाकर आठवें ,अक्षय बरगोंकर3 अंक बनाकर नौवे और हर्ष सुरेश 2.5 अंक बनाकर आख़िरी स्थान पर रहे ।