Sports

समरकंद, उज़्बेकिस्तान ( निकलेश जैन ) विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के पहले से ही उम्मीदवार बन चुके उज़्बेकिस्तान के युवा ग्रैंडमास्टर जावोखीर सिंदारोव ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 455 खिलाड़ियों के बीच हुए 10/11 अंकों के साथ टाइटल्ड ट्यूसडे का खिताब जीत लिया। यह सितंबर के बाद का सबसे बड़ा टूर्नामेंट था।

ऑनलाइन खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में यह सिंदारोव की इस साल की दूसरी टाइटल्ड ट्यूसडे जीत है। 2026 में एक से अधिक बार यह खिताब जीतने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बने हैं—पहले नंबर पर अभी भी  विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन है . 

अमेरिका के ग्रैंडमास्टर सैम सेवियन  ने 9.5 अंकों के साथ एकल दूसरे स्थान पर कब्जा किया। अंतिम राउंड में उन्होंने रूस के दिग्गज यान नेपोमनिशी  को मात दी । तीसरे स्थान के लिए छह खिलाड़ी 9 अंकों पर बराबरी पर रहे। ग्रीस के निकोलस थियोदोरोउ तीसरे और जेफरी जिओंग चौथे स्थान पर रहे। 12 वर्षीय अर्जेंटीना के फ़ॉस्टीनो औरो ने लगातार दूसरी बार टॉप-6 में जगह बनाकर सबको प्रभावित किया।

इस जीत के साथ सिंदारोव ने न केवल अपनी ऑनलाइन पकड़ मजबूत की, बल्कि 2026 ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप और चैंपियंस चेस टूर की दौड़ में भी महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है।

NO Such Result Found