Sports

नई दिल्ली : मेजबान श्याम लाल कॉलेज और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोट्र्स साइंस 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग के फाइनल में भिड़ेंगे। महिला वर्ग के फाइनल में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस और दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना के बीच खिताबी मुकाबला होगा। पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गत चैंपियन श्याम लाल कॉलेज ने एसएलसी‘बी'टीम को 4-1 से हराया। 

विजेता टीम के मनीष को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। श्याम लाल कॉलेज के लिए पंकज ने दो, नवीन बिधूड़ी और हर्ष शर्मा ने एक-एक गोल किया। एसएलसी‘बी'टीम का एकमात्र गोल दीपक ने किया। दूसरे सेमीफाइनल में इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोट्र्स साइंस ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को सडन डेथ तक खिंचे मुकाबले में 8-7 से मात दी। निर्धारित समय में स्कोर 2-2 था। विजेता टीम के ध्रुव को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट के लिए ध्रुव ने 6 और पुलकित ने दो गोल किए। खालसा कॉलेज के लिए तनुज और विपिन ने दो-दो, दानिश, प्रियांश व मनीष ने एक एक गोल किया। 

महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोट्र्स साइंस ने विवेकानंद कॉलेज को 5-0 से मात दी। कल्याणी ने तीन, सोमवती और शीतल ने एक-एक गोल किया। विजेता टीम की कल्याणी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाडर् मिला। दूसरे सेमीफाइनल में गत चैंपियन दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने जानकी देवी कॉलेज को 5-0 से शिकस्त दी। 

विजेता टीम की मनिता को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। नीलम ने दो, विधि, सोनिका यादव और सोनू शर्मा ने एक-एक गोल किया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी व ओलंपियन अशोक ध्यान चंद होंगे। जितेंद्र महाजन, एम एल ए, रोहतास नगर, रितेश सूजी, पार्षद, वेलकम वार्ड सम्मानित अतिथि के रूप में श्याम लाल कॉलेज (प्रात:) के प्रिंसिपल प्रो. रबि नारायण कर के साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे।