Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलंपिक का आज 15वां दिन है। भारतीय महिला हॉकी टीम का ओलंपिक में पदक जीतने का सपना उस समय टूट गया जब कांस्य पदक के लिए  खेले जा रहे मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से जीत दर्ज की। भारतीय रेसलर सीमा बिस्ला को भी ट्यूनीशिया की सारा हमदी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। बजरंग पूनिया सेमीफाइनल मैच में हार गए हैं और अब वह कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। 

कुश्ती : 

भारत के स्टार रेसलर बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन अज़रबैजान के हाजी एलियेव ने से 5-12 से हराने के बाद गोल्ड और सिल्वर की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब बजरंग कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। पूरी खबर पढ़ें : Link

अदिति ने जगाई मेडल की आस 

गोल्फर अदिति अशोक ने भारत के खाते में एक और मेडल की उम्मीद जगा दी है। अदिति महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के तीसरे दौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं।  अगर खराब मौसम के कारण कल शनिवार को चौथा और फाइनल राउंड नहीं होता है तो अदिति को सिल्वर मेडल मिल सकता है। वहीं फाइनल राउंड पूरा होने पर वह गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार होंगी।  

कुश्ती : सेमीफाइनल में हाजी एलियेव से भिड़ेंगे बजरंग

बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन हाजी एलियेव से भिड़ेंगे। ये मुकाबला जीतते ही भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर देंगे। मुकाबला दोपहर 2.45 से होगा। 

कुश्ती : सेमीफाइनल में पहुंचे बजरंग 

बजरंग पुनिया ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरान के मुर्तजा चेका घियासी को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूरी खबर पढ़ें : Link

कुश्ती : सीमा बिस्ला का सफर समाप्त

रेसलर सारा हमदी के क्वार्टर फाइनल हारने के कारण सीमा बिस्ला का टोक्यो ओलंपिक में सफर खत्म हो गया है। वह प्री-क्वार्टर का मुकाबला हार गई थीं जिसके बाद उन्हें रेपेचेज का मौका मिलेना था लेकिन हमदी की हार से सब समाप्त हो गया। पूरी खबर पढ़ें : Link

कुश्ती : बजरंग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 

बजरंग पुनिया ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भार वर्ग में किर्गिस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हरा दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

हॉकी : भारतीय महिला हॉकी टीम का मेडल जीतने का सपना टूटा

भारतीय महिला हॉकी टीम का ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूट गया है। ब्रॉन्ज मेडल के लिए ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-3 से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को चौथे क्वार्टर में खराब डिफेंस के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि टीम इंडिया के पास बराबरी करने का एक सुनहरी मौका था लेकिन ब्रिटेन के प्लेयर्स ने इसे चकनाचूर करते हुए जीत अपने नाम की और पदक पर कब्जा किया। पूरी खबर पढ़ें : Link

कुश्ती :

महिलाओं के फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग में भारत की सीमा बिस्ला रिंग ट्यूनीशिया की सारा हमदी के हाथों 1-3 से हार गई हैं। सीमा शुरू से ही इस मुकाबले में पिछड़ रही थीं। ब्रेक के समय तक वह 0-1 से पीछे चल रही थीं। बता दें कि ये प्री-क्वार्टर का मैच था। सीमा को ब्रॉन्ज मेडल के लिए अब हमदी के फाइनल में पहुंचने का इंतजार करना होगा। 

एथलेटिक्स : पैदल चाल से गुरप्रीत सिंह बाहर

भारत के गुरप्रीत सिंह ओलंपिक में पुरूषों की 50 किलोमीटर पैदल चाल पूरी नहीं कर सके और गर्मी तथा उमस के कारण ऐंठन की वजह से नाम वाापस ले लिया। गुरप्रीत 35 किमी की दूरी दो घंटे 55 मिनट 19 सेकंड में पूरी करके 51वें स्थान पर थे। इसके बाद वह अलग बैठ गए और मेडिकल टीम ने उनकी मदद की। पूरी खबर पढ़ें : Link