Sports

खेल डैस्क : भारतीय पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने फुर्सत के लम्हों में धर्मगुरु धीरेंद्र शास्त्री के साथ मुलाकात की और क्रिकेट भी खेला। धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वह धर्मगुरु के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर भी आ रहे हैं। काली शर्ट पहने धवन इस दौरान धर्मगुरु की गेंद पर बड़े शॉट लगाते हुए भी दिख रहे हैं। बहरहाल, धवन ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- श्री धीरेंद्र शास्त्री जी से मिलना सचमुच प्रेरणादायक था। उनका शांत और सकारात्मक स्वभाव ने गहरा प्रभाव छोड़ा और उनकी हंसी काफी सकरात्मक है और उनका अंदाज मस्त मलंग है। उनके साथ क्रिकेट खेलने ने इसे और भी यादगार बना दिया! जय श्री राम! जय बजरंग बली!

 

धवन इस दौरान स्वामी कैलाशआनंदगिरी से भी मिले थे। धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्वामी जी से भेंट की एक फोटो पोस्ट की है जिसमें स्वामी जी उन्हें आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं।

 

Shikhar Dhawan, Religious leader Dhirendra shastri, Jai Shri Ram, शिखर धवन, धर्मगुरु धीरेंद्र शास्त्री, जय श्री राम

 


धवन का जन्म एक पंजाबी हिंदू खत्री परिवार में हुआ था, और वे हिंदू धर्म से जुड़े हैं। उनकी हाल की गतिविधियों में धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव देखा गया है, जैसे कि श्री बागेश्वर बालाजी सनातन मठ, मुंबई में दर्शन करना और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लेना, जो उनकी हिंदू आस्था को दर्शाता है। धवन ने एक साक्षात्कार में आध्यात्मिकता के बारे में बात की थी। खासकर अपने बेटे जोरावर से दूरी के संदर्भ में। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे से आध्यात्मिक रूप से जुड़ते हैं और एफर्मेशन के जरिए उससे बात करते हैं, जो उनके जीवन में आध्यात्मिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। 
 

 

शिखर धवन योग को अपनी फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य का अहम हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कई साक्षात्कारों में योग के प्रति अपने लगाव और इसके फायदों के बारे में बात की है। धवन का मानना है कि हर व्यक्ति को थोड़ा-बहुत योग करना चाहिए, क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। वे इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा मानते हैं, खासकर क्रिकेट जैसे उच्च दबाव वाले खेल में। योग उनके लिए केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और तनाव कम करने का जरिया भी है। वे इसे अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से करते हैं।