Sports

बैंकॉक : भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीन के लियू यि और चेन बो यांग को हराकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन पुरूष युगल खिताब जीत लिया। पेरिस ओलंपिक की तैयारियां पुख्ता करते हुए दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने 29वीं रैंकिंग वाली विरोधी टीम पर 21.15, 21.15 से जीत दर्ज की। 

एशियाई खेलों की चैम्पियन जोड़ी का यह सत्र का दूसरा खिताब है। उन्होंने मार्च में फ्रेंच ओपन सुपर 750 खिताब जीता था। दोनों मलेशिया सुपर 1000 और इंडिया सुपर 750 में उपविजेता रहे थे। चिराग ने जीत के बाद कहा, ‘बैंकॉक हमारे लिए खास है। हमने 2019 में यहां पहली बार सुपर सीरिज और फिर थॉमस कप जीता था।' 

सात्विक और चिराग आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में दूसरे दौर में हार गए थे। इसके बाद सात्विक की चोट के कारण एशियाई चैम्पियनशिप नहीं खेल सके। थॉमस कप में भी वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।