ओस्लो , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) नॉर्वे शतरंज 2026 में सातवे राउंड के पूरे होने के बाद अब सिर्फ़ तीन राउंड बाक़ी है और फ़िलहाल यूएसए के वेसली सो 12.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है , हालांकि सातवें राउंड में वेसली को भारत के विश्व चैंपियन डी गुकेश के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा , हालांकि उन्हें यह हार टाईब्रेक में मिली , इससे पहले हुए क्लासिकल मुक़ाबले में गुकेश जीत के बेहद करीब जाकर चूक गए और बाजी बेनतीजा रही , इस जीत से गुकेश को 1.5 अंक ही मिले जबकि वेसली भी एक अंक बनाने में कामयाब रहे , वहीं बड़ी जीत दर्ज की प्रज्ञानन्दा नें उन्होंने फ्रांस के अलीरेजा फ़िरौज़ा को क्लासिकल मुक़ाबले में मात देते हुए लगातार दो हार के बाद जोरदार वापसी की , एक अन्य मुक़ाबले में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन नें जर्मनी के विंसेंट केमर को टाईब्रेक में पराजित कर दिया , फ़िलहाल वेसली 12.5 , अलीरेजा 10 , कार्लसन , विंसेंट और प्रज्ञानन्दा 9 और गुकेश 8 अंक बनाकर खेल रहे है .
वहीं महिला वर्ग में दिव्या देशमुख नें कोनेरू हंपी को और अन्ना मुज़्यचुक नें वेंजुन जू को टाईब्रेक में मात दी ।