Sports

चंडीगढ़  : गत उपविजेता चंडीगढ़ के करणदीप कोचर ने पहले राउंड में सात अंडर-65 का जबरदस्त कार्ड खेलकर डेढ़ करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि वाले जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट में एक शॉट की बढ़त बना ली। चंडीगढ़ के प्रो अजितेश संधू, महू के ओम प्रकाश चौहान और दिल्ली के हिम्मत सिंह रॉय छह अंडर 66 के कार्ड के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट के मेजबान और लीजेंड गोल्फर जीव मिल्खा सिंह पार 72 का कार्ड खेलकर संयुक्त 37वें स्थान पर हैं। 
बेंगलुरु के विराज मदप्पा 67 के स्कोर के साथ संयुक्त 5वें स्थान पर हैं और उनके साथ इस स्थान पर लखनऊ के संजीव कुमार और श्रीलंकाई जोड़ी एन थंगराजा तथा मिथुन परेरा हैं। भारतीय स्टार ज्योति रंधावा दो अंडर 70 के स्कोर के साथ 17वें स्थान पर हैं।