Sports

खेल डैस्क : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर से जीत हासिल हुई है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली ने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में 4 रन से जीत हासिल की। दिल्ली ने पहले खेलते हुए अक्षर पटेल के 66 तो कप्तान ऋषभ पंत के 88 रनों की बदौलत 224 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी गुजरात की शुरूआत खराब रही लेकिन साईं सुदर्शन ने 65 तो डेविड मिलर ने 23 गेंदों पर 55 रन बनाकर गुजरात की स्थिति मजबूत की। अंत में गुजरात के लिए राशिद खान का बल्ला चला लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।



दिल्ली कैपिटल्स : 224/4 (20)
दिल्ली को जेक फ्रेजर ने एक बार फिर से तेज शुरूआत देने की कोशिश की लेकिन चौथे ओवर में संदीप वारियर ने पहले फ्रेजर तो बाद में पृथ्वी शॉ को पवेलियन की राह दिखा दी। फ्रेजर ने जहां 14 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाए तो पृथ्वी ने 11 रनों का योगदन दिया। शाई होप जब 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए तो अक्षर पटेल ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को संभाला। अक्षर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 43 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। वहीं, ऋषभ ने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत के साथ ट्रिस्टन ने भी दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। 19वें ओवर में जब साईं किशोर गेंदबाजी करने आए तो ट्रिस्टन ने 2 चौके और दो छक्के लगाकर टीम को 200 के पास पहुंचा दिया। ट्रिस्टन ने 7 गेंदों पर 26 रनों का योगदान दिया। इसके बाद 20वें ओवर में एक बार फिर से पंत ने मोर्चा संभाला और मोहित शर्मा की गेंदों पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने तीन छक्के और 1 चौका लगाकर टीम स्कोर 4 विकेट पर 224 तक पहुंचा दिया। पंत ने 43 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें:-  DC vs GT : ऋषभ पंत ने भी मारा गुरु धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट, वीडियो आई बाहर

 

यह भी पढ़ें:-  GT vs DC : मोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, बने IPL के सबसे खर्चीले बॉलर

 

यह भी पढ़ें:- T20 World cup : सहवाग की प्लेइंग 11 से बाहर हुए हार्दिक पंड्या, इन 2 प्लेयरों पर खेला दाव

 

गुजरात टाइटंस : 220-8 (20 ओवर)

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरूआत खराब रही। कप्तान शुभमन गिल महज 6 रन बनाकर एनिरक नोत्र्जे का शिकार हो गए। हालांकि इसके बाद साहा और साईं सुदर्शन ने पारी को संभाला और 8 ओवर में स्कोर 79 तक ले गए। साहा अच्छे टच में दिख रहे थे। साहा 25 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आऊट हो गए। साईं सुदर्शन ने 39 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। उमरजजई ने 1, शाहरुख खान 8 ता राहुल तेवतिया 4 ही रन बना पाए। इस दौरान डेविड मिलर ने एक छोर संभाले रखा। मिलर से गुजरात को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह 18वें ओवर में मुकेश कुमार का शिकार हो गए। उन्होंने 23 गेंदों पर 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। मिलर के आऊट होने के बाद साईं किशोर ने 6 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाए। इसके बाद राशिद खान ने जरूर 11 गेंदों पर 21 रन बनाए लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए और गुजरात 4 रनों से हार गई।

 

अपडेट हुई अंक तालिका

दिल्ली ने गुजरात को हराकर अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिय है। अब उनके 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ 8 प्वाइंट हो गए हैं। वहीं, गुजरात 9 मैचों में 5 हार के साथ सातवें स्थान पर आ गई है। इस लिस्ट में अभी भी राजस्थान रॉयल्स 8 में से 7 मैच जीतकर टॉप पर है। केकेआर पांच जीत के साथ दूसरे तो हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। चेन्नई भी पांच जीत के साथ चौथे स्थान पर है। आखिरी स्थान पर अभी भी बेंगलुरु है जिसने 8 में से 7 मैच गंवाए हैं।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार

गुजरात टाइटंस : रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर