Sports

खेल डैस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन का लगातार छठा मुकाबला जीतते हुए आईपीएल प्लेऑफ में जगह बना ली है। क्वालिफिकेशन के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने 27 रनों से जीत दर्ज कर ली। बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 218 रन बनाए थे। उन्हें चेन्नई को 200 के अंदर रोकना था। आखिरी ओवर में धोनी के आऊट होते ही चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद टूट गईं। शार्दुल ठाकुर दो गेंदों पर एक तो जडेजा दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाए जिससे चेन्नई की टीम 7 विकेट पर 191 रन ही बना पाई और मुकाबला 27 रन से गंवा दिया। गत चैंपियन चेन्नई के लिए यह बड़ा झटका रहा। क्योंकि फैंस को साफ नहीं है कि धोनी ने अपना आखिरी सीजन खेल लिया है या फिर से वह आगामी सीजन में दिखेंगे भी या नहीं।


 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 218-5 (20 ओवर)

पहले खेलने उतरी बेंगलुरु ने ओपनर विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ तेजतर्रार शुरूआत की। दोनों ने पहले 3 ओवर में बिना विकेट खोए 31 रन बनाए थे कि तभी बारिश आ गई। तब विराट 19 तो फाफ 12 रन बनाकर खेल रहे थे। विराट के बेंगलुरु के मैदान पर भी आईपीएल में 3000 रन पूरे हो गए हैं। बारिश बंद हुई तो कोहली और फाफ ने अच्छे शॉट लगाए और स्कोर 78 रन तक ले गए। विराट चेन्नई के स्पिनर मिशेल सेंटनर की गेंद पर आऊट हुए। उन्होंने 29 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। 

फाफ ने स्कोर को आगे बढ़ाया और कुछ दर्शनीय शॉट लगाए। उन्होंने 13वें ओवर में आऊट होने से पहले 39 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। तभी रजत पाटीदार ने एक छोर संभाल लिया और अच्छे शॉट लगाए। उन्होंने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर 28 गेंदों पर ही 61 रन जोड़ दिए। रजत 23 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए।

कैमरून ने दिनेश कार्तिक के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दिनेश का यह ओवरऑल 400वां ट्वंटी 20 क्रिकेट मैच रहा। उन्होंने 6 गेंदों पर 14 रनों का योगदान दिया। आरसीबी को ग्लेन मैक्सवेल का सहारा भी मिला जिन्होंने अंत के ओवर में आकर 5 गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम को 5 विकेट पर 218 रनों तक पहुंचा दिया। इस दौरान कैमरून ग्रीन ने भी 17 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। 

 

 

यह भी पढ़ें:-  IPL 2024 : विराट कोहली तीसरी बार '29' के चक्कर में फंसे, सीजन में 700 रन भी पूरे

 

यह भी पढ़ें:-  RCB vs CSK : सीजन में 150 छक्के उड़ाने वाली पहली टीम बनी आरसीबी, यह रिकॉर्ड भी बनाया

 

यह भी पढ़ें:- मोहम्मद कैफ की भविष्यवाणी- ये 4 टीमें पहुंचेंगी टी20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनल में

 

 

चेन्नई सुपर किंग्स : 191/7 (20 ओवर)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने पहली ही गेंद पर कप्तान ऋतुराज गायकवड़ की विकेट गंवा ली जब आरसीबी की ओर से ग्लेन मैक्सवेल गेंदबाजी करने उतरे थे। मैच अभी तीसरे ओवर में ही गया था कि डेरिल मिशेल भी 6 गेंदों पर चार रन बनाकर यश दयाल का शिकार हो गए। इसके बाद रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला और पावरप्ले तक स्कोर 58 तक ले गए। 

रहाणे 22 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आऊट हुए। 13वें ओवर में रचिन रविंद्र 37 गेंदों पर 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आऊट हो गए। 14वें ओवर में चेन्नई के शिवम दुबे 15 गेंदों पर महज 7 रन बनाकर आऊट हो गए। इससे मुकाबला रोचक हो गया। शिवम दुबे 16 गेंदों पर 7 तो मिशेल सेंटनर 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

दर्शकों की सांसें तब बढ़ गई जब धोनी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत हुआ। हालांकि इस दौरान रविंद्र जडेजा बड़े शॉट लगाने में बिजी दिखे। यह ऐसा समय था जब चेन्नई का फोक्स 200 से ज्यादा रन ही बनाना दिख रहा था ताकि हार के बावजूद वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाए। दोनों ने 17 से 19वें ओवर में 46 रन खींच लिए।

आखिरी ओवर में चेन्नई को 200 का आंकड़ा हासिल करने के लिए 17 तो जीत के लिए 35 रन चाहिए थे। धोनी (25) एक छक्का लगाकर आऊट हो गए। फिर 4 गेंदों पर 11 रन चाहिए थे लेकिन शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा इसे हासिल नहीं कर पाए। आरसीबी को 27 रन से जीत मिली। 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज

चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना