Sports

नई दिल्ली : कोलकाता के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में एक रिकॉर्ड तो बनाया ही साथही साथ अपने करियर में एक खराब रिकॉर्ड  भी जोड़ लिया। कार्तिक 300 ट्वंटी-20 खेलने वाले चौथे भारतीय प्लेयर हो गए हैं। वहीं, आईपीएल के एक सीजन में आठ मैचों में एकल स्कोर (1-9) में आऊट होने वाले प्लेयर भी वह बन गए हैं। 

भारतीयों के 300+ टी-20 मैच
337 - रोहित शर्मा
329 - महेंद्र सिंह धोनी
319 - सुरेश रैना
300* - दिनेश कार्तिक
292 - विराट कोहली

एक आईपीएल सीजन में 8 एकल स्कोर
गौतम गंभीर 2014
रोहित शर्मा 2017
शेन वॉटसन 2019
दिनेश कार्तिक 2020*

कोलकाता टीम पावरप्ले में रही सबसे खराब
कोलकाता की टीम सीजन में पावरप्ले का फायदा नहीं उठा पाई। इस दौरान उनके बल्लेबाजों ने 104 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए जो बाकी टीमों के मुकाबले सबसे कम है।
104.29 - कोलकाता
109.72 - चेन्नई
117.17 - दिल्ली
119.91 - राजस्थान
120.45 - बेंगलुरु
124.49 - हैदराबाद
129.04 - पंजाब
129.29 - मुंबई
(आंकड़े पंजाब से मैच के पहले के)