Sports

खेल डैस्क : सुनील नरेन को आईपीएल के बड़े ऑलराऊंडर्स में से एक माना जाता है। 139 मैच खेल चुके नेरेन ने 4 अर्धशतक की मदद से 970 रन तो बनाए ही हैं साथ ही 147 विकेट भी अपने नाम की हैं। उनकी सबसे खास बात गेंदबाजी इकोनमी है जोकि 6.67 है। वह आईपीएल की सबसे बढिय़ा इकोनमी वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। लेकिन यही नरेन कुछ बल्लेेबाजों के सामने उतनी बेहतरीन गेंदबाजी नहीं कर पाते जितने के लिए वह जाने जाते हैं। देखें लिस्ट- 

सुनील नेरेन बनाम

Prithvi Shaw, king of powerplay, Sehwag, IPL 2022, Delhi Capitals, DC vs KKR, पृथ्वी शॉ, पॉवरप्ले के बादशाह, सहवाग, आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, डीसी बनाम केकेआर
पृथ्वी शॉ : 4 पारियां, 40 रन, 24 गेंद, 167 स. रेट
डेविड वार्नर : 13 पारियां, 158 रन, 96 गेंद, 165 स. रेट
केएल राहुल : 8 पारियां, 97 रन, 59 गेंद, 164 स. रेट
हार्दिक पांड्या : 5 पारियां, 49 रन, 30 गेंद, 163 स. रेट
राहुल त्रिपाठी : 6 पारियां, 53 रन, 33 गेंद, 161 स. रेट

बता दें कि दिल्ली के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जब कोलकाता के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हो रही थी तब सुनील नेरेन ही ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने अपने चार ओवर में महज 21 रन ही दिए। यही नही नेरेन ने ललित यादव और रोवमेन पॉवेल की भी विकेट निकाली थी। उक्त मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए पृथ्वी और वार्नर के अर्धशतक की बदौलत 215 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम 19.4 ओवरों में 171 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी।