स्पोर्ट्स डेस्क : IPL की चमक-धमक में हर खिलाड़ी का सपना ट्रॉफी जीतना होता है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने इस लीग में हजारों रन बनाए, रिकॉर्ड बनाए, मैच जिताए, लेकिन फिर भी ट्रॉफी नहीं जीत पाए। हाल ही में Virat Kohli ने सालों का इंतजार खत्म कर ट्रॉफी जीत ली, लेकिन अभी भी कुछ बड़े नाम ऐसे हैं जिनकी किस्मत IPL में उनका साथ नहीं दे पाई। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 अनलकी खिलाड़ियों के बारे में।
केएल राहुल
KL Rahul इस सूची में सबसे ऊपर आते हैं। राहुल ने IPL में 5200 से ज्यादा रन बनाए हैं और कई टीमों की कप्तानी भी की है। वह लगभग हर सीजन में 500+ रन बनाते हैं, लेकिन उनकी टीम आज तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई। अब IPL 2026 में वह नई टीम के साथ अपनी किस्मत बदलना चाहेंगे।
एबी डिविलियर्स
AB de Villiers IPL इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने 5000 से ज्यादा रन बनाए और कई मैच अकेले दम पर जिताए। वह कई बार फाइनल और प्लेऑफ तक पहुंचे, लेकिन ट्रॉफी कभी नहीं जीत पाए। RCB की ट्रॉफी जीत से पहले ही वह रिटायर हो चुके थे।
क्रिस गेल
Chris Gayle T20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने IPL में 4965 रन बनाए और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। उनकी 175 रन की पारी आज भी IPL की सबसे बड़ी पारी है। लेकिन इतने रिकॉर्ड्स के बावजूद वह कभी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाए।
संजू सैमसन
Sanju Samson IPL के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 4700 से ज्यादा रन बनाए हैं। साल 2022 में वह अपनी टीम को फाइनल तक ले गए थे, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए। उनका बल्ला हर सीजन में चलता है, लेकिन ट्रॉफी अब भी दूर है।
ऋषभ पंत
Rishabh Pant इस सूची के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने IPL में 3500 से ज्यादा रन बनाए हैं और कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। 2020 में उनकी टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई। IPL 2026 में वह कप्तान के रूप में ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे।