Sports

कोलकाता : रिद्धिमा दिलावरी और दीक्षा डागर ने हीरो महिला गोल्फ प्रो टूर के 15वें चरण के पहले राउंड में बुधवार को एक अंडर 71 का कार्ड खेलकर संयुक्त बढ़त बना ली। थाईलैंड की पी सुपाकचाया एक ओवर 73 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

वाणी कपूर और सिद्धि कपूर 74 का काडर् खेलकर संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। अमेच्योर प्रणवी उर्स, अमनदीप द्राल और ख़ुशी खनिजो 75 के स्कोर के साथ संयुक्त छठे स्थान पर हैं।