Sports

ओस्लो , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) वर्तमान विश्व शतरंज चैंपियन भारत के डी गुकेश एक बार फिर क्लासिकल शतरंज में वापसी करने जा रहे है , नॉर्वे शतरंज में उनके सामने होंगे पाँच अन्य खिलाड़ी जिसमें सबसे बड़ा नाम है पाँच बार के विश्व चैंपियन और विश्व नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन का जो एक बार फिर मेजबान देश का प्रतिनिधित्व करेंगे , गुकेश और कार्लसन इस डबल राउंड रोबिन प्रतियोगिता में दो बार आमने सामने होंगे खासतौर पर पिछले साल गुकेश से हारने के बाद कार्लसन के टेबल में हाथ पटकने वाले लम्हे को अभी तक शतरंज प्रेमी नहीं भूले है , इन दोनों के अलावा जर्मनी के विंसेंट केमर , फ्रांस के अलीरेजा फ़िरौज़ा, यूएसए के वेसली सो और भारत के आर प्रज्ञानन्दा भी जोड़ आज़माते नज़र आयेंगे गुकेश के लिए विश्व शतरंज चैंपियनशिप के पहले तैयारी के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण प्रतियोगिता होने जा रही है , देखना है की क्या कार्लसन की मौजूदगी गुकेश को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी . 

वहीं महिला वर्ग में इस बार भारत से कोनेरू हंपी और दिव्या देशमुख भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जबकि चीन से मौजूदा विश्व चैंपियन जू वेंजून और जू जिनर खेलती हुई नज़र आयेंगी वहीं कजाकिस्तान से बिबीसारा असुबयेवा और यूक्रेन से अन्ना मुज़्यचुक भी भाग ले रही है .25 मई से शुरू होकर यह प्रतियोगिता 5 जून तक खेली जाएगी .

NO Such Result Found