ओल्बिया ,इटली ( निकलेश जैन ) विश्व शतरंज में जर्मनी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बीते कुछ सालों में लगातार बेहतर हो रहा है और फ़ेडरिक स्वाने इसमें एक बड़ा नाम है , उनका नाम गोवा में हुए विश्व कप में जब चर्चा में आया था जब उन्होंने विश्व चैंपियन डी गुकेश को पराजित करते हुए प्रतियोगिता से बाहर कर दिया था और अब उन्होंने सर्दिनिया वर्ल्ड मास्टर्स शतरंज के फ़ाइनल राउंड में भारत के मुरली कार्तिकेयन को पराजित करते हुए यह खिताब अपने नाम कर लिया है । अंतिम राउंड में काले मोहरो से खेल रहे मुरली ड्रा के और खिताब के काफ़ी करीब थे तभी उन्होंने एक भारी भूल करते हुए स्वाने के राजा को आगे बढ़ने का रास्ता दे दिया और बाजी हार गए इस हार से विजेता बनने के करीब खड़े मुरली छठे स्थान पर रहे वहीं अंतिम राउंड में फ्रांस के पॉल वेल्टन जो हराकर अर्मेनिया हैक मर्तिरोस्यान दूसरे स्थान पर रहे और दनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंड मास्टर बने अर्जेंटीना के ओरो फ़ास्टिनो को हराकर शीर्ष वरीय रूस के यान नेपोमनेशी तीसरे स्थान पर रहे , आर्मेनिया के मामिकोन ग़र्बियाँ चौंथे और यूएसए के जैकबसन ब्रैंडन पाँचवें स्थान पर रहे .
प्रतियोगिता की शीर्ष महिला खिलाड़ियों में भारत का दबदबा रहा , भारत की वंतिका अग्रवाल पहले , हरिका द्रोणावल्ली दूसरे और आमुक्ता गुंटका तीसरे स्थान पर रही .