Sports

कल्याणी : एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड ने ग्रुप ए के रोमांचक मैच में भारतीय वायुसेना को 4-2 से शिकस्त देकर डूरंड कप के नॉकआऊट चरण में प्रवेश किया। स्पेन के पेड्रो मांजी फिर टीम की जीत के सूत्रधार रहे जिन्होंने दो गोल दागे और इतने ही गोल करने में मदद की। एफसी बेंगलुरू के 6 अंक हैं जो क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए काफी हैं। मांजी ने 21वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। 7 मिनट बाद टीम की बढ़त दोगुनी हो गई जब यमनाम गोपी सिंह ने गोल किया।

वायुसेना के लिए विवेक ने मध्यांतर से तीन मिनट पहले गोल किया। दूसरे हाफ में बेंगलुरू की टीम हावी रही। पर विवेक ने अपनी टीम के लिए बराबरी गोल कर दिया। वह कई बार अपनी हैट्रिक से चूके। बेंगलुरू ने 72वें मिनट में मांजी और गोपी की जोड़ी ने मिलकर मौका बनाया और टीम को आगे कर दिया। गोपी का यह दूसरा गोल था। मांजी ने फिर इंजुरी टाइम में अपना दूसरा गोल किया। एक अन्य मैच में आर्मी रेड ने असम राइफल्स को 4-1 से हराया।