Sports

खेल डैस्क : वडोदरा के मैदान पर मुंबई पर जीत हासिल करने वाली दिल्ली कैपिटल्स सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को टक्कर नहीं दे पाई। दिल्ली पहले खेलते हुए 141 रन ही बना पाई जिसे बेंगलुरु ने स्मृति मंधाना के 81 रन की बदौलत जल्दी हासिल कर लिया। मैच गंवाने के बाद दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग काफी निराश दिखी। उन्होंने कहा कि यह हमारी सबसे अच्छी रात नहीं थी। हमने उचित शुरुआत की। आरसीबी ने मध्य चरण में अच्छी गेंदबाजी करके हमें पीछे धकेल दिया। बल्लेबाज आए लेकिन आगे नहीं बढ़ पाए। आरसीबी बहुत अच्छी थी। 

 

 

यह भी पढ़ें:-  WPL 2025 में टूटा बड़ा नियम ! दिल्ली से कैसे खेल गई 5 विदेशी खिलाड़ी ?

 

 

यह भी पढ़ें:-  चैंपियन्स ट्रॉफी : 5 बल्लेबाज जिन पर रहेंगी नजरें

 

 

यह भी पढ़ें:-  चैंपियंस ट्रॉफी की 5 बेस्ट पारियों जब भारतीय बल्लेबाजों ने मचा दिया धमाल

 

 


लैनिंग ने कहा कि दोनों टीमों ने आज जबरदस्त लड़ाई दिखाई। आपको बस गेम जीतने का तरीका खोजने की जरूरत है। आपको बहुत जल्द खेलने को मिलेगा। हम कुछ दिनों में बेहतर होकर वापस आएंगे। जैसे-जैसे रात होती गई यह आसान होता गया। आरसीबी की टीम अपना खेल हमारे पास लेकर आई। नई गेंद ने साथ नहीं दिया। आरसीबी आज रात बहुत अच्छी थी।


ऐसा रहा मुकाबला
स्मृति मंधाना की तेजतर्रार 81 रनों की पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने वडोदरा के कौटम्बी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स महिला के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया ने शुरूआती झटके दिए थे जिससे टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। शैफाली जहां गोल्डन डक हुई तो वहीं, जेमिमा ने 34 तो सारा ने 23 रन बनाकर स्कोर 141 तक पहुंचाया। जवाब में आरसीबी की शुरूआत शानदार रही। स्मृति और डेनियल ने पहले विकेट के लिए 11 ओवर के अंदर ही 107 रन जोड़ दिए। डेनियल ने 42 रन बनाए। एलिसा पेरी ने फिर टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। 

 


पिछले मैच में दिल्ली ने मुंबई को हराया था
दिल्ली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला दो विकेट से जीता था। यह मैच बेहद रोमांचक रहा क्योंकि मुंबई ने पहले खेलते हुए नेट साइवर ब्रअ के 80 रनों की बदौलत 164  रन बनाए थे। दिल्ली की ओर से सुदरलैंड 3 विकेट निकालने में सफल रही। जवाब में दिल्ली को ओपनर शैफाली वर्मा ने शानदार शुरूआत दी। शैफाली ने 18 गेंदों पर 47 रन बनाए। लेकिन इसके बाद दिल्ली ने तेजी से विकेट गंवाए। मध्यक्रम में निकी प्रसाद ने 35 रन बनाकर दिल्ली को जीत की ओर अग्रसर किया। आखिरी आखिरी गेंद पर दो रन लेकर रेड्डी ने अपनी टीम को जीत दिला दी थी।