Sports

खेल डैस्क : वुमन प्रीमियर लीग 2024 के तहत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने मजबूत नजर आ रही मुंबई इंडियंस महिला की टीम को 29 रनों से हरा दिया। दिल्ली ने पहले खेलते हुए कप्तान मेग लैनिंग के 53, जेमिमा रोड्रिग्ज ने 69 रन की बदौलत 192 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी मुंबई की टीम 163 रन ही बना पाई और 29 रनों से मुकाबला गंवा दिया। मुंबई की ओर से अमनजोत कौर ने सर्वाधिक 42 रन बनाए।


दिल्ली कैपिटल्स महिला : 192-4 (20 ओवर)

मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा ने दिल्ली को तेजतर्रार शुरूआत दी थी। खास तौर पर शैफाली रंग में दिखीं। उन्होंने 12 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। एलिसा केप्सी ने 20 गेंदों पर 19 रन बनाए। एक छोर संभाले खड़ी कप्तान लैनिंग ने 38 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। दिल्ली को सबसे बड़ा फायदा जेमिमा रोड्रिग्ज ने दिया। उन्होंने 33 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। मेरिजापा केप ने 11 रन बनाकर स्कोर 192 तक स्कोर पहुंचाया। 

 

मुंबई इंडियंस महिला : 163-8 (20 ओवर)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत खराब रही। यस्तिका भाटिया 6, नेट सीवन ब्रंट 5 तो कप्तान हरमनप्रीत कौर मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। ओपनर हेले मैथ्यूज ने 17 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 29 रन बनाए। मध्यक्रम में अमेलिया केर ने 17 तो पूजा ने 17 रन बनाए। इसके बाद अमनजोत कौर ने एक छोर संभाला और 27 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 42 रन बनाए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। साजना और काजी ने लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस महिला : हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, एस सजना, शबनीम इस्माइल, हुमैरा काजी, सैका इशाक
दिल्ली कैपिटल्स महिला : मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कैप, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, तितास साधु, शिखा पांडे, राधा यादव