खेल डैस्क : एलिसा पेरी, स्मृति मंधाना, वैन नीकेर्क, हीथर नाइट, रेणुका सिंह ठाकुर और सोफी डिवाइन जैसी प्लेयर के साथ रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु वो कर सकती है जोकि विराट कोहली नहीं कर पाए। आरसीबी की महिला टोली में खिताब जीतने का दमखम दिखा है बशर्ते टीम तीनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन करे।

आरसीबी के लिए रेणुका ठाकुर प्लेयर टू वॉच हो सकती हैं। वह शानदार लय में हैं। उनका चुनाव करना ही आरसीबी की बड़ी जीत था।
इन 3 प्लेयर्स पर रहेंगी नजरें

स्मृति मंधाना : प्रीमियर लीग नीलामी की सबसे महंगी क्रिकेटर स्मृति मंधाना के लिए आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। स्मृति इस समय लय में हैं। वह डब्ल्यू.बी.बी.एल. में सिडनी थंडर के लिए तो द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए खेल चुकी हैं।

एलिसे पेरी : प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर ने पिछले 12 महीनों में अपने टी-20 खेल को आगे बढ़ाया है। उनका भारत में प्रदर्शन बढिय़ा रहा है। प्रमुख ऑलराऊंडर होने के कारण वह आरसीबी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

ऋचा घोष : युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी-20 विश्व कप से पहले अंडर -19 टी20 विश्व कप में शानदार रोल अदा किया था। आरसीबी ने उनके लिए 190,000 डॉलर की बोली लगाई थी।
ऐसी है टीम
स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष, एरिन बन्र्स, दिशा कासत, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वैन नीकर्क, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जंजाद, मेघन शुट्ट, सहाना पवार।
संभावित प्लेइंग-11 : मंधाना, डिवाइन, नाइट, पेरी, घोष, कसाट, आहूजा, बोस, शुट्ट, ठाकुर, जंजाद।

इनसे होंगे मुकाबले
5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स
6 मार्च - मुंबई इंडियंस
8 मार्च - गुजरात जायंट्स
10 मार्च - यू.पी. वारियर्स
13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स
15 मार्च - यू.पी. वॉरियर्स
18 मार्च - गुजरात जायंट्स
21 मार्च - मुंबई इंडियंस