Sports

खेल डैस्क : आईपीएल 2022 में गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उनका आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। फैंस में इस दौरान यह भी चर्चा है कि धोनी का यह आईपीएल में आखिरी मैच होगा क्योंकि बढ़ती उम्र के कारण उनका आगामी सीजन में खेलना संदिग्ध है। लेकिन अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि धोनी निश्चित रूप से अगले सीजन में दिखेंगे।

MS Dhoni, Dhoni, Chennai Super Kings, Sunil Gavaskar, IPL 2022, IPL news in hindi,  एमएस धोनी, धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स, सुनील गावस्कर, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में

सुनील गावस्कर ने कहा कि इस सीजन में उन्होंने जिस तरह से खेला है, उसे देखें। वह अभी भी खेल को लेकर उत्सुक और उत्साही है। जब आप अपने भविष्य के बारे में सुनिश्चित नहीं होते हैं तो आप पिच पर अपनी तीव्रता खो देते हैं। लेकिन हमने उसे एक छोर से ओवरों के बीच दौड़ते देखा है। वह अभी भी फिट है और बल्लेबाजी करते समय सिंगल और डबल ले रहा है। यह सब ‘निश्चित रूप से नहीं’ का संकेत देता है।

MS Dhoni, Dhoni, Chennai Super Kings, Sunil Gavaskar, IPL 2022, IPL news in hindi,  एमएस धोनी, धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स, सुनील गावस्कर, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में

गावस्कर बोले धोनी अगले साल सीएसके के पीले रंग में दिखाई देंगे, चाहे एक खिलाड़ी के रूप में या सहायक स्टाफ के रूप में। लेकिन अगर यह आखिरी बार है (हम उन्हें फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए देखने जा रहे हैं) तो मुझे उम्मीद है कि वह हमारे लिए कुछ याद रखने योग बल्लेबाजी करेंगे। जैसे 2 अप्रैल 2011 को उन्होंने छक्का मारा था।