खेल डैस्क : भारतीय सनसनी केएल राहुल जल्द शादी कर सकते हैं। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने वाले केएल राहुल ने पिछले साल ही बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ अपना रिश्ता कबूल किया था। राहुल ने सोशल मीडिया पर आथिया के साथ पोस्ट डालकर उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पर्सन कहा था। लेकिन अब खबर है कि यह स्टार जोड़ा जल्द ही अपने रिश्ते का नाम देने जा रहा है। पिंकविला के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस साल शादी कर लेंगे।
अभी देश में स्टार वेडिंग का दौर चल रहा है। बीते महीने से पहले फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी ने खूब सूर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे पूरे महीने चलते रहे। शेट्टी के करीबी सूत्रों का कहना है कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दंपति के माता-पिता इसको लेकर उत्साहित है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत से पहले केएल राहुल और अथिया शेट्टी पति-पत्नी होंगे। सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर के मुल्की में हुआ है। वह मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार से हैं। उम्मीद है कि उनकी शादी दक्षिण भारतीय स्टाइल में होगी।
सुनील शेट्टी पहले कर चुके हैं निंदा
कुछ महीने पहले ही मीडिया में खबरें आई थीं कि अथिया के भाई अहान शेट्टी भी इस साल प्रेमिका तानिया श्रॉफ के साथ शादी कर सकते हैं। इसी दौरान आथिया की भी शादी की चर्चा है। लेकिन आथिया के पिता और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने ट्विट कर इसका खंडन किया था। उन्होंने लिखा था- सुनिश्चित नहीं है कि मुझे दुखी होना चाहिए या खुश। किसी भी तथ्य को सत्यापित करने से पहले ‘स्कूप’ करने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार की गैर-जिम्मेदार रिपोर्टिंग से पत्रकारिता की विश्वसनीयता को नुकसान होता है।