स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में शनिवार 4 अप्रैल को Mumbai Indians और Delhi Capitals के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में Mumbai Indians ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। अब Delhi Capitals को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य मिला है। आखिरी ओवरों में दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।
इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खास बात यह है कि मुंबई की कप्तानी Suryakumar Yadav ने की।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मुकाबले: 36
मुंबई जीता: 20
दिल्ली जीता: 16
पिच और मौसम रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। मौसम की बात करें तो हल्की बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे पूरा मुकाबला होने के आसार हैं।
प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।