Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में गुरुवार 2 अप्रैल को सीजन का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने पिछले मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजी कमजोर होने के कारण मैच हार गईं। ऐसे में इस मैच में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों पर भी दबाव रहेगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 30
KKR जीता: 20 
SRH जीता: 10

खास बात यह है कि ईडन गार्डन्स में KKR का रिकॉर्ड SRH के खिलाफ बहुत मजबूत है और यहां टीम का पलड़ा भारी रहता है।

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी हो गई है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। यहां 170 के आसपास का स्कोर अच्छा माना जाता है, लेकिन 180+ स्कोर मैच जिताऊ साबित हो सकता है।

मौसम रिपोर्ट

कोलकाता में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना कम है, लेकिन ओस बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। ओस की वजह से दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

संभावित प्लेइंग 11

KKR: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मुजरबानी, अनुकूल रॉय।

SRH: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्से।

मैच प्रेडिक्शन

रिकॉर्ड, कंडीशन और टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए KKR का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। ईडन गार्डन्स में उनका रिकॉर्ड शानदार है और उनकी स्पिन जोड़ी मिडिल ओवर्स में मैच पलट सकती है। अगर फिन एलन अच्छी शुरुआत देते हैं, तो KKR इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।