Sports

जालन्धर : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में शादी के दौरान उनको कैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा, पता चला एक बड़े कपड़े ब्रॉन्ड की एड में। दरअसल कोहली और अनुष्का ने शादी से पहले भी एक ब्रॉन्ड के लिए एड शूट की थी। अब उसी एड के दूसरे पार्ट में दोनों एक-दूसरे की बुराइयों करते दिखते हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एड 

PunjabKesarisports, virat kohli and anushka sharma photos, anushka sharma photo, virat and anushka photos, virat kohli images, विराट कोहली फोटो, अनुष्का शर्मा फोटो
एड में विराट और अनुष्का अपने दोस्त की शादी में गए लगते हैं। फोटो खिंचवाते वक्त विराट अपने दोस्त से कहता है कि क्यों कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अनुष्का दुल्हन को कहती है, सोच ले। दूल्हा-दुल्हन मामला समझ पाए तभी विराट और अनुष्का एक-दूसरे की कमियां गिनाने लगते हैं। विराट जहां अपने दोस्त को प्राइवेट लाइफ खत्म होने की बात करता है तो वहीं, अनुष्का पति की मनमानियों के बारे में बात करती है। फिर बात करते-करते दोनों एक-दूसरे की तारीफ करने लगते हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फोटो 

PunjabKesarisports, virat kohli and anushka sharma photos, anushka sharma photo, virat and anushka photos, virat kohli images, विराट कोहली फोटो, अनुष्का शर्मा फोटो

उक्त एड को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर शेयर किया है। इसे सिर्फ 7 घंटे में ही 23 लाख से ज्यादा व्यू आ चुके हैं। दोनों ने बीते साल दिसंबर को शादी की थी। उनकी पहली सालगिराह भी आने वाली है। फैंस ने दोनों को विरुष्का नाम दिया है।