Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 के ओपनर मैच से पहले Virat Kohli अपने ओपनिंग पार्टनर Phil Salt की मदद करते नजर आए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नेट्स सेशन में कोहली थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट बनकर सॉल्ट को अभ्यास कराते दिखे। इस दौरान टीम के हेड कोच Andy Flower भी मौजूद थे और सॉल्ट की बल्लेबाजी पर काम कर रहे थे। RCB ने 25 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कोहली सॉल्ट को गेंदबाजी करते और उन्हें मोटिवेट करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

टी20 वर्ल्ड कप में खराब रही थी सॉल्ट की फॉर्म

Phil Salt का प्रदर्शन T20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 130 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 16.25 रहा। टूर्नामेंट में उनका सिर्फ एक अर्धशतक श्रीलंका के खिलाफ आया था। पिछली तीन टी20 पारियों में सॉल्ट के स्कोर 0, 2 और 5 रहे थे, जिससे उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे थे। ऐसे में IPL 2026 से पहले उनका फॉर्म में आना RCB के लिए बेहद जरूरी है।

टीम मैनेजमेंट को सॉल्ट पर पूरा भरोसा

RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बॉबट ने फिल सॉल्ट का बचाव करते हुए कहा कि वह दुनिया के टॉप टी20 बल्लेबाजों में शामिल हैं और टीम को उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि सॉल्ट को RCB के लिए खेलना पसंद है और उनकी विराट कोहली के साथ ओपनिंग साझेदारी टीम के लिए काफी अहम रहने वाली है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि IPL शुरू होते ही सॉल्ट शानदार प्रदर्शन करेंगे।

IPL 2025 में किया था शानदार प्रदर्शन

Phil Salt ने IPL 2025 में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 13 पारियों में 403 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 33.58 और स्ट्राइक रेट 175.98 रहा था। उन्होंने पूरे सीजन में 4 अर्धशतक भी लगाए थे। हालांकि वह फाइनल मैच से पहले अपने बच्चे के जन्म के कारण घर लौट गए थे, लेकिन बाद में फिर टीम से जुड़ गए थे। अब IPL 2026 में RCB को उनसे एक बार फिर शानदार शुरुआत की उम्मीद होगी।