Sports

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार विराट कोहली के साथ मैच के दौरान हुए हलके टकराव पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अपने और विराट कोहली के बीच के ऑन-फील्ड पर हुए घटनाक्रम पर सूर्यकुमार ने कहा- यह पल भर की गर्मी थी। मैच खत्म होने के साथ ही हम दोनों वापस सामान्य हो गए थे।

PunjabKesari

28 अक्टूबर को आरसीबी और मुंबई के बीच मैच के दौरान सूर्यकुमार गेंद फील्ड कर रहे कोहली को घूर रहे थे। इसके बाद कोहली भी गेंद पकड़कर सूर्यकुमार के पास खड़े हो गए। मामला सोशल मीडिया पर खूब उछला। सूर्यकुमार ने कहा - मैंने उसे (कोहली) हर खेल में इसी तरह ऊर्जावान देखा है। ऐसा नहीं था कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल में ऐसा था। यहां तक कि जब वह भारत या यहां तक कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में या किसी भी टीम के खिलाफ खेलता है, तो वह आक्रामक होता है।

यादव ने कहा- यह उनके (आरसीबी) के लिए भी एक महत्वपूर्ण मैच था। मैच के बाद हम फिर से सामान्य हो गए थे। उन्होंने मुझे अच्छी तरह से लिया। यह कुछ भी नहीं था। यह सिर्फ उस पल की गर्मी में था। मैं भी इसमें था। मुझे थोड़ा आश्चर्य हुआ कि इसे किस तरह सामने लाया जा रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि कोहली-सूर्यकुमार यादव में विवाद लगभग खत्म माना जा रहा था लेकिन बीते दिनों यादव ने कोहली की ट्रोलिंग करता मीम लाइक कर विवाद फिर बढ़ा दिया थ। इस दौरान सूर्यकुमार यादव को ट्विटर पर कोहली फैंस ने खूब खरी खोटी सुननी पड़ी थी।