Sports

स्पोर्ट्स डेस्कः यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नाबाद 77 रन बनाए।

32 गेंदों में 77 रन, चौकों-छक्कों की बारिश
जायसवाल ने 32 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 77 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह इस सीजन का उनका दूसरा और IPL करियर का 17वां अर्धशतक है।

रहाणे की बराबरी, खास लिस्ट में एंट्री
24 साल के जायसवाल ने इस पारी के साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे की बराबरी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

  • जायसवाल: 69 पारियों में 19 बार 50+ स्कोर (17 फिफ्टी, 2 शतक)
  • रहाणे: 93 पारियों में 19 बार 50+ स्कोर

रहाणे फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं।

टॉप पर बटलर और सैमसन
इस सूची में पहले स्थान पर जोस बटलर और संजू सैमसन हैं।

  • बटलर: 82 पारियों में 25 बार 50+ स्कोर (अब Gujarat Titans का हिस्सा)
  • सैमसन: 144 पारियों में 25 बार 50+ स्कोर (अब Chennai Super Kings के खिलाड़ी)

2020 में किया था डेब्यू
जायसवाल ने 2020 में राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL डेब्यू किया था और तब से लगातार अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर रहे हैं।