स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 13वां मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा था लेकिन गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस नहीं हो पाया।
हेड-टू-हेड
कुल मुकाबले: 31
मुंबई इंडियंस जीता: 16
राजस्थान रॉयल्स जीता: 14
बेनतीजा : एक
पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी के इस मैदान पर पिछला मुकाबला काफी एकतरफा रहा था, जहां Rajasthan Royals ने Chennai Super Kings को महज 127 रन पर समेट दिया था। इसके बाद बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया, जिससे यह साफ हुआ कि पिच शुरुआत में गेंदबाजों की मदद करती है।
संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे