मुंबई ( निकलेश जैन ) चेसबेस इंडिया द्वारा भारत के पूर्व खिलाड़ी सुल्तान खान की स्मृति मे आयोजित और आईपीएस अकादमी द्वारा प्रायोजित ऑनलाइन इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अमेरिका के ग्रांड मास्टर एंड्रू टंग नें अपने नाम कर लिया उन्होने अविजित रहते हुए 10 राउंड मे 8 जीत 2 ड्रॉ के साथ कुल कुल 9 अंक बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया । पेरु के ग्रांड मास्टर मार्टिनेज एडुयार्डो और भारत के ग्रांड मास्टर आर्यन चोपड़ा 8.5 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे । प्रतियोगिता मे कुल 10 राउंड खेले गए जिसमें लगभग 15 देशो के 34 ग्रांड मास्टर ,35 इंटरनेशनल मास्टर.3 महिला ग्रांड मास्टर ,और 10 महिला इंटरनेशनल मास्टर खिलाड़ियों समेत कुल 205 खिलाड़ियों नें भाग लिया जो इसे भारत मे अब तक का खेला गया सबसे बड़ा इंटरनेशनल ऑनलाइन टूर्नामेंट बना गया । शीर्ष 10 के अन्य खिलाड़ियों मे 8 अंक बनाकर पेरु के टेरी रेनातों ,भारत के एसएल नारायनन ,और अर्जुन एरगासी क्रमशः चौंथे से छठे स्थान तक रहे । 7.5 अंक बनाकर भारत के देबाशीश दास ,वीएस रथनवल ,दीप्तयान घोष ,और डी गुकेश क्रमशः सातवे से दसवें स्थान तक रहे । भारत की वर्तमान राष्ट्रीय महिला चैम्पियन भक्ति कुलकर्णी 7 अंक बनाकर महिलाओं मे पहले स्थान पर रही जबकि प्रियांका नूताकी 6.5 अंक बनाकर दूसरे और आर वैशाली 6 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रही ।
मुख्य पुरूष्कार (शीर्ष 20)
Rank |
Name |
Score |
Prize money |
1 |
GM Andrew Tang |
9 |
₹20000 |
2 |
GM Jose Eduardo Martinez Alcantara |
8.5 |
₹10000 |
3 |
GM Aryan Chopra |
8.5 |
₹5000 |
4 |
IM Terry Renato |
8 |
₹4000 |
5 |
GM Narayanan S L |
8 |
₹3000 |
6 |
GM Arjun Erigaisi |
8 |
₹1500 |
7 |
GM Debashis Das |
7.5 |
₹1500 |
8 |
IM Rathanvel V S |
7.5 |
₹1500 |
9 |
GM Diptayan Ghosh |
7.5 |
₹1500 |
10 |
GM Gukesh D |
7.5 |
₹1500 |
11 |
GM Harsha Bharathakoti |
7.5 |
₹1000 |
12 |
IM P Saravana Krishnan |
7 |
₹1000 |
13 |
GM Alan Pichot |
7 |
₹1000 |
14 |
GM Srinath Narayanan |
7 |
₹1000 |
15 |
GM Abhimanyu Puranik |
7 |
₹1000 |
16 |
IM Aleksei Kireev |
7 |
₹1000 |
17 |
IM Mitrabha Guha |
7 |
₹1000 |
18 |
GM Bilel Bellahcene |
7 |
₹1000 |
19 |
GM Jakhongir Vokhidov |
7 |
₹1000 |
20 |
GM Vishnu Prasanna |
7 |
₹1000 |
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
1 |
IM Bhakti Kulkarni |
7 |
₹5000 |
2 |
WIM Priyanka Nutakki |
6.5 |
₹3000 |
3 |
WGM R Vaishali |
6 |
₹2000 |