Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2022 का 54वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने फॉफ डु प्लेसिस (50 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 73 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत हैदराबाद को 193 रन का लक्ष्य दिया है। दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों पर 30 रन बनाकर बेंगलुरु को 192 रनों तक पहुंचाया था। जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद को सिर्फ राहुल त्रिपाठी का सहारा मिला। त्रिपाठी ने 58 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए स्पिनर हसरंगा ने 5 विकेट लिए और हैदराबाद को 125 रनों पर ही रोक लिया। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (पहली पारी) 

  • विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप रहे और पहली गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। वह सुचिथ की पहले ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन को कैच थमा बैठे और पवेलियन लौट गए। 
  • कप्तान फाफ डुु प्लेसिस ने एक छोर संभालते हुए शॉट लगाने जारी रखे। उन्होंने अर्धशतक लगाया। साथ ही रजत पाटीदार ने 48 रन बनाकर बेंगलुरु का स्कोर 100 से ऊपर ले जाने में मदद की। 
  • ग्लेन मैक्सवेल 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कराम के हाथों कैच आउट हुए। इस दौरान कार्तिक त्यागी गेंदबाजी पर थे। मैक्सवेल ने 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। 

सनराइजर्स हैदराबाद (दूसरी ओवर)

  • विराट कोहली की तरह हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पहले ओवर की पहली गेंद पर बिना गेंद खेले रन आऊट हो गए। वह शाहबाज की थ्रो से पहले क्रीज में पहुंच नहीं पाए थे।
  • पहले ओवर में हैदराबाद को एक और झटका लगा जब मैसवेल ने अभिषेक शर्मा को भी शून्य पर बोल्ड कर दिया। 1 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद त्रिपाठी-मार्करम ने मोर्चा संभाला। हैदराबाद ने आठ ओवर में 50 रन पूरे किए। 
  • मार्करम आक्रमक तेवर दिखा नहीं पाए। उन्हें हसरंगा ने कोहली के हाथों कैच आऊट कराया। हसरंगा यही नहीं रुके उन्होंने निकोल्स पूरण को भी 19 रन पर पवेलियन की राह दिखा दी। शाहबाज ने निकोल्स का कैच लपका।
  • राहुल त्रिपाठी 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कार्तिक त्यागी खाता नहीं खेल पाए। शशांक सिंह आठ रन बनाकर चलते बने। उमरान मलिक भी शून्य पर आऊट हो गए। हसरंगा ने कमाल दिखाते हुए पांच विकेट चटकाए। 
  •  

प्लेइंग 11 

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचित, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, फजलह फारूकी, उमरान मलिक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड