Sports

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भले ही सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने में सफल हुए हैं लेकिन कोलकाता के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में वह अपनी धीमी पारी के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुए। धवन ने 39 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों के बावजूद महज 36 रन ही बनाए। धवन की धीमी पारी के चलते दिल्ली बड़े स्कोर की ओर बढ़ नहीं सकी। यह देखते हुए सोशल मीडिया पर दिल्ली के फैंस ने धवन की खूब निंदा की। एक यूजर्स ने लिखा कि धवन क्या आप टैस्ट मैच खेल रहे हैं। देखें ट्विट्स-

 

धवन का बल्ला आई.पी.एल. 2021 में रन बनाने के बावजूद वह कमाल नहीं दिखा पाया जोकि पिछले सीजन में देखने को मिला था। पिछली सीजन की अगर तुलना की जाए तो धवन का स्ट्राइक रेट काफी कम हुआ है। देखें आंकड़े-

धवन प्रत्येक 10 गेंदों पर, आईपीएल एडिशन 2020-2021 (स्ट्राइक रेट)

0-10 गेंद
2020 : 127.4
2021 : 123

11-20 गेंद
2020 : 168.5
2021 : 113.9

21-30 गेंद
2020 : 152.9
2021 : 122.1

>31 गेंदें
2020 :141.3
2021 :150.9