Sports

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसल के सम्मान में जर्सी नंबर 12 को रिटायर करने का फैसला किया है। रसल ने 2017 को छोड़कर 2014 से 2025 तक KKR का प्रतिनिधित्व किया। कुल मिलाकर रसल ने अपने 140 में 133 आईपीएल मुकाबले KKR के लिए खेला है। पिछले साल नवंबर में रसल ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था और रसल KKR के पावर कोच बन गए थे। 

रसल ने कोचिंग की भूमिका अपनाने पर कहा, 'मुझे नहीं लगता इससे मेरे माइंडसेट में बदलाव आया है। मैंने जिनके साथ या जिनके ख़लिाफ़ खेला है, मुझे सभी खिलाड़यिों को अब वापस देना है। मुझे ऐसा करने में ख़ुशी महसूस हो रही है।' 2014 और 2024 में रसल केकेआर के दोनों खिताबी सीजन का हिस्सा रहे थे। हालांकि उन्होंने 2014 में मात्र दो मुकाबले खेले थे लेकिन 2024 में 15 मुकाबलों के दौरान उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन कर केकेआर की जीत में अहम भूमिका अदा की थी। 

उस सीजन रसल ने 9 पारियों में 185 के स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए थे और 15.52 के गेंदबाज़ी औसत से 19 विकेट हासिल किए थे। IPL के इतर रसल ने 2014-15 में KKR के लिए चैंपियंस लीग में भी खेला था और उस सीजन KKR फाइनल तक पहुंची थी। रसल नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की अन्य टीमों, ILT20 में अबु धाबी नाइट राइडर्स और सीपीएल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स का भी प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने दोनों टीमों के लिए चार-चार सीजन खेले हैं।