Sports

सर्दिनिया, इटली  (निकलेश जैन ) आज से शुरू हुए सर्दिनिया विश्व शतरंज फेस्टिवल में भारत के ग्रांड मास्टर और दूसरे वरीय लियॉन मेन्दोंसा नें इज़राइल के सिट्बोन इताय और को नोय एयल को पराजित करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और लगातार दो जीत के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है अब तीसरे राउंड में उनका सामना भारतीय मूल के खिलाड़ी कनाडा के राजा पंजवानी से होगा ।

PunjabKesari

वही  दूसरे राउंड में बड़ा उलटफेर किया इटली के 28वें वरीय खिलाड़ी बेट्टाली फ़्रांचीसको नें जिन्होने पिहकले साल के विजेता और टॉप सीड डेनियल धारधा को पराजित करते हुए सभी को चौंका दिया । डेनियल के खिलाफ काले मोहोरो से खेलते हुए बेट्टाल्ली नें अपने जीवन का एक सर्वश्रेस्ठ प्रदर्शन करते हुए सिसिलन रोजोलिमों ओपनिंग में एक मात्र 37 चालों में शानदार जीत दर्ज की । 

PunjabKesari

वहीं तीसरे वरीय ग्रांड मास्टर भारत के एसएल नारायनन जिन्हे पहले राउंड में जर्मनी के सिदने पंजर नें ड्रॉ खेलने पर विवश कर दिया था उन्होने दूसरे राउंड में वापसी करते हुए हमवतन प्रणव रविकुमार को पराजित किया और अब अगले राउंड में उनका सामना नीदरलैंड के वान डेर लेनदे से होगा । 

50 हजार यूरो पुरूस्कार वाली इस प्रतियोगिता में 25 देशो के करीब 200 खिलाड़ी भाग ले रहे है । 

Pairings/Results

Round 3 on 2025/04/28 at 15:00

Bo. No.     White Gr Rtg Pts. Result Pts.   Black Gr Rtg   No.
1 2   GM Mendonca, Leon Luke   2643 2   2 IM Panjwani, Raja   2443   18
2 4   GM Yoo, Christopher Woojin   2588 2   2 FM Vagman, Roy   2437   19
3 20   IM Fromm, Marius   2436 2   2 GM Sonis, Francesco   2576   5
4 8   GM Amar, Elham   2546 2   2 IM Yaniv, Yuval   2407   23
5 24   IM Fataliyeva, Ulviyya   2387 2   2 GM Sokolovsky, Yahli   2546   9
6 12   GM Raja, Harshit   2474 2   2 GM Ibrayev, Nurlan   2367   26
7 28   FM Bettalli, Francesco   2355 2   2 GM Knaak, Rainer   2472   13
8 14   IM Martinovici, Ilia   2459 2   2 IM Kiolbasa, Oliwia   2361   27
9 16   IM Travadon, Loic   2451 2   2 FM Perossa, Nicolas   2274   40
10 86     Wecker, Martin   2035 2   GM Lodici, Lorenzo   2570   7
11 22   IM Van Der Lende, Ilias   2410   GM Narayanan S, L   2601   3