Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के 9वें मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में रोहित शर्मा ने शुरू से ही अक्रमाक रवैया अपना कर रखा हुआ था। रोहित शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ  25 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली उन्होंने इसके साथ ही दो छक्के भी लगाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान ही अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया और धोनी को पीछे छोड़ दिया। 

रोहित ने हैदराबाद के खिलाफ 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा से आगे अब पंजाब किंग्स के बल्लेबाज क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स हैं। गेल के नाम जहां आईपीएल में 351 छक्के हैं। वहीं डिविलियर्स के नाम 237 छक्के हैं। देंखें आंकड़े -

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

351 - गेल
237 - एबी डिविलियर्स
217 - रोहित

आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

217 - रोहित शर्मा
216 - एमएस धोनी
201 - कोहली
198 - रैना
163 - उथप्पा

इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। रोहित शर्मा बतौर कप्तान टी20 में 4 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा विजय शंकर की गेंद पर बड़ा शॉट मारन के चक्कर में विराट सिंह को कैच थमा बैठे और उनकी छोटी सी अक्रमाक पारी का अंत हुआ।