Sports

स्पोर्ट्स डेस्कः विराट कोहली जब भी बल्लेबाजी करने उतरते हैं, रिकॉर्ड बनना लगभग तय होता है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भले ही कोहली सिर्फ 28 रन बना सके, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

28 रन की पारी, लेकिन ऐतिहासिक उपलब्धि
कोहली ने 18 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए। उन्हें अंशुल कंबोज ने शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया। दिलचस्प बात यह रही कि दुबे ने उन्हें 7 रन पर जीवनदान दिया था, लेकिन कोहली इसका फायदा नहीं उठा पाए और 21 रन और जोड़कर आउट हो गए।

 एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन—कोहली नंबर-1
इस पारी के दम पर कोहली ने एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

  • रोहित शर्मा – 1161 रन बनाम Kolkata Knight Riders
  • विराट कोहली – 1174 रन बनाम Chennai Super Kings

कोहली ने चेन्नई के खिलाफ 35 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उनके नाम 8 अर्धशतक भी शामिल हैं।

पिछले 10 साल में CSK के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
पिछले एक दशक में कोहली का चेन्नई के खिलाफ प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। 12 पारियों में उन्होंने 417 रन बनाए हैं और 4 अर्धशतक जड़े हैं।

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी…

  • Virat Kohli – 1188 रन बनाम CSK
  • Rohit Sharma – 1161 रन बनाम KKR
  • Virat Kohli – 1159 रन बनाम Punjab Kings
  • David Warner – 1134 रन बनाम Punjab Kings
  • Virat Kohli – 1130 रन बनाम Delhi Capitals
  • David Warner – 1093 रन बनाम KKR

इस सीजन बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब…
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन में कोहली अब तक 2 मैचों में 97 रन बना चुके हैं। उनके नाम आईपीएल में कुल 8758 रन हैं और 9000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 242 रन और चाहिए। अगर कोहली यह आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वह आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।