Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान और धमाकेदार ओपनर रोहित शर्मा में छक्कों का बड़ा रिकाॅर्ड बना दिया है। रोहित शर्मा ने 6 छक्के लगाते हुए अपने 200 छक्के पूरे किए और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले ये दोनों खिलाड़ी 194 छक्कों के साथ एक ही स्थान पर थे। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में अब रोहित शर्मा चौथे स्थान पर आ गए हैं। रोहित से उपर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (212) हैं जबकि दूसरे नम्बर पर एबी डीविलियर्स (214) का नाम आता है। इसके अलावा पहले नम्बर पर क्रिस गेल हैं जिनके नाम आईपीएल में 326 छक्के लगाने का रिकार्ड है।

PunjabKesari

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी 

326 क्रिस गेल
214 एबी डिविलियर्स
212 एमएस धोनी
200 रोहित शर्मा 
194 सुरेश रैना 

गौर हो कि रोहित शर्मा ने 54 गेंदों में 6 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 148.15 की औसत के साथ 80 रन बनाए और 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पेट कमिंस के हाथों कैच आउट हो गए। इस दौरान शिवम मावी गेंदबाजी पर थे।