Sports

कोलकाता :  इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज Jos Buttler ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह टी20I में 4,000 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह उपलब्धि सबसे कम 2,670 गेंदों में हासिल कर नया विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया।

बटलर ने यह मुकाम कोलकाता में स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप-सी मुकाबले के दौरान हासिल किया। 4,000 रन तक पहुंचने के लिए उन्हें तीन रन की जरूरत थी और लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा

सबसे तेज 4,000 टी20I रन बनाने का पिछला रिकॉर्ड Rohit Sharma के नाम था, जिसे बटलर ने पीछे छोड़ दिया। यह मैच बटलर के करियर का 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी था। वह इंग्लैंड के पहले और दुनिया के चुनिंदा पांच खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 150 या उससे अधिक टी20I मैच खेले हैं। हालांकि इस खास मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और चार गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हो गए।

4,000 रन क्लब में चौथे खिलाड़ी

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,000 रन बनाने वाले बटलर चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि Virat Kohli, Rohit Sharma, Babar Azam ने हासिल की थी। कोहली ने सबसे पहले 10 नवंबर 2022 को एडिलेड ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान 4,000 रन पूरे किए थे।

बटलर के आंकड़े

2011 में भारत के खिलाफ टी20I डेब्यू करने वाले बटलर ने अब तक 4,000 से अधिक रन बनाए हैं।

औसत: 35+
स्ट्राइक रेट: 148
अर्धशतक: 28
शतक: 1 (उच्चतम स्कोर 101) वह इंग्लैंड के लिए टी20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और पूर्व कप्तान Eoin Morgan (2,458 रन) से काफी आगे हैं।