Sports

नई दिल्ली : प्लेऑफ के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की बीते दिनों वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ मुठभेड़ थी। कोलकाता पहले खेलने उतरी लेकिन अच्छी शुरुआत के बावजूद उनका मध्यक्रम लडख़ड़ा गया। टीम के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) तो शून्य पर ही पवेलियन लौट गए। वहीं, कोलकाता के रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने भी टीम को शर्मनाक दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

रॉबिन उथप्पा का सबसे खराब रिकॉर्ड

दरअसल मुंबई के खिलाफ खेलते वक्त कोलकाता की टीम ने महज 133 रन बनाए थे। रॉबिन ने इसमें सबसे ज्यादा 40 रन तो बनाए ही लेकिन इतने रन बनाने के लिए उन्होंने 47 गेंदें खेलीं। उनका स्ट्राइक रेट 85.10 रहा। इसमें 24 डॉट भी थीं। आईपीएल इतिहास में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा डॉट गेंद खेलने का यह दूसरा खराब रिकॉर्ड है। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के पाल वलथाटी ने 2011 एडिशन में दिल्ली के खिलाफ एक पारी में 29 गेंदें डॉट खेली थीं।