Sports

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले होने वाले पहले ट्रेड में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उनकी पुरानी फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) को वापस भेजने और बदले में भारत के स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल करने की तैयारी कर रही है। 

ट्रेड के तहत रवींद्र जाडेजा के बाद पंत दूसरे बड़े खिलाड़ी होंगे जिनकी सैलरी कम होगी। IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में से एक किया था। तब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ संजू सैमसन के बदले जाडेजा का ट्रेड किया था। 2022 में CSK ने जडेजा को 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, लेकिन RR ने उन्हें 14 करोड़ रुपए की सैलरी ऑफर करके अपनी टीम में शामिल किया था। माना जा रहा है कि पंत से दो फ्रेंचाइजी ने संपर्क किया था। उसमें एक टीम DC थी और एक ऐसी टीम थी, जिसने एक से ज़्यादा बार IPL जीता है। 

अगर यह ट्रेड सफल होता है, तो पंत की दिल्ली कैपिटलस में वापसी हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी जैसी होगी। दोनों खिलाड़ी उस फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं जहां से उनका IPL सफर शुरू हुआ था। पंत ने IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद LSG ने कहा था, 'लखनऊ सुपर जायंट्स पचारिक रूप से यह घोषणा करती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।' 

साथ ही LSG के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा था, 'ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।'