Sports

खेल डैस्क : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के तहत खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी 33 रन की पारी के चलते आईपीएल इतिहास में अपने 8000 रन पूरे कर लिए। मैच शुरू होने से  पहले कोहली को यह आंकड़ा पार करने के लिए सिर्फ 29 रनों की जरूरत थी। कोहली के अब 252 मैचों में 8004 रन हो गए हैं। उनकी औसत 38, स्ट्राइक रेट 132 है। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 8 शतक लगाने वाले बल्लेबाज है। वह 55 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। 

 

 

इन टीमों के खिलाफ विराट ने बनाए रन
1057 रन : दिल्ली कैपिटल्स्
1053 रन : चेन्नई सुपर किंग्स
1030 रन : पंजाब किंग्स
306 रन : डेक्कन चार्जर्स
283 रन : गुजरात लायंस
344 रन : गुजरात टाइटंस
50 रन : कोच्चि टस्कर्स केरला
962 रन : कोलकाता नाइट राइडर्स
139 रन : लखनऊ सुपर जायंट्स
855 रन : मुंबई इंडियंस
128 रन : पुणे वारियर्स
764 रन : राजस्थान रॉयल्स
271 रन : राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
762 रन : सनराइजर्स हैदराबाद


सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
741 रन : विराट कोहली
583 रन : ऋतुराज गायकवड़
533 रन : ट्रेविस हेड
531 रन : रियान पराग
527 रन : साईं सुदर्शन
विराट अभी सीजन में 38 छक्के लगा चुके हैं। वह सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अभिषेक शर्मा (41) से ही पीछे हैं। इस लिस्ट में 36 छक्कों के साथ निकोल्स पूरन, 34 छक्कों के साथ हेनरिक क्लासेन तो 32 छक्कों के साथ सुनील नरेन बने हुए हैं। फिलहाल पूरन को छोड़कर सभी प्लेयरों के पास आगे बढ़ने का मौका है।

 


विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनकी फॉर्म देखकर उनके पूर्व साथी एबी डिविलियर्स ने भी उनकी तारीफ की थी। उन्होंने आरसीबी की फॉर्म में बदलाव का श्रेय भारतीय बल्लेबाजों को दिया। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि टीम के प्रति उनका कितना ख्याल है। उनमें ट्रॉफी जीतने की इच्छा है। और जब आप 8 में से एक जीत के साथ इस तरह से हार रहे हों, तब भी उसे एक टीम के साथी के रूप में देखें, एक टीम के साथी के दृष्टिकोण से, यह देखें कि आपके एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने क्रिकेट में सब कुछ हासिल किया है। मेरा मतलब है, वह सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक है।