Sports

नई दिल्ली : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पर तमिलनाडु की सरकारी परीक्षा यानी तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में सवाल आया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब धोनी पर किसी परीक्षा पर सवाल आया हो। इससे पहले आईटीटी परीक्षा में भी धोनी पर एक सवाल आ चुका है। बहरहाल तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन में आया यह सवाल खूब चर्चा बटोर रहा है। इस परीक्षा में धोनी से जुड़े सवाल में पूछा गया है-
अगर क्रिकेट खिलाड़ी धोनी की बल्लेबाजी औसत पहले 30 मैचों में 72 थी और 31वें मैच में उनकी औसत बढ़कर 73 हो गई तो उन्होंने 31वें मैच में कितने रन बनाए?
उक्त सवाल का स्क्रीनशॉट इन दिनों सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस सवाल के साथ ही जवाब भी दे रहे हैं। देखें सवाल-

Question on MS Dhoni , ms dhoni image, dhoni photo, धोनी फोटो
इस सवाल का सही जवाब है 103 रन। बता दें कि तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन की इस परीक्षा में करीब 15 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान 200 सवाल पूछे गए थे जिनमें 112वां नंबर सवाल धोनी पर था। 

महेंद्र सिंह धोनी पर सवाल 

बता दें कि इससे पहले आईआईटी मद्रास की परीक्षा में भी धोनी पर सवाल आया था। खास बात यह रही कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काऊंसिल ने इस सवाल का स्क्रीशॉट भी अपने ट्विटर अकाऊंट पर शेयर किया था। 

Question on MS Dhoni in Tamil Nadu Public Service Commission exam

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं। पहले वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में शामिल नहीं हुए। अब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से भी खुद को अलग कर लिया है।