Sports

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स आखिरकार प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में उन्हें एक जीत की दरकार थी लेकिन मुंबई ने बढिय़ा खेल दिखाकर दिल्ली को हरा दिया। इससे दिल्ली प्लेऑफ से बाहर कर दिया। इसके लिए कहीं न कहीं रिषभ पंत के फैसलों को भी जिम्मेदार माना जा सकता है। दिल्ली की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पंत के शॉट सिलेक्शन की निंदा की। उन्होंने कहा कि पहले ही सोच कर आना कि मैं गेंद को मारूंगा, यह कहीं न कहीं पंत की कमजोरी बनता जा रहा है। 

IPL 2022, Virender Sehwag, Rishabh Pant, Delhi vs mumbai, IPL Latest news, IPL news in hindi, आईपीएल 2022, वीरेंद्र सहवाग, ऋषभ पंत, दिल्ली बनाम मुंबई, आईपीएल नवीनतम समाचार, आईपीएल समाचार हिंदी में

सहवाग ने दिल्ली की पारी पर बात करते हुए कहा कि आपकी शुरूआत में विकेट गिर गई। वार्नर गए फिर मिचेल मार्श लेकिन तब भी आपके पास मौका था। क्योंकि पृथ्वी के साथ पंत ने रन बनाए। पृथ्वी आऊट हुए साथ ही सरफराज खान। तब भी दिल्ली के पास मौका था। लेकिन यहां 50 पर चार विकेट गिर जाने के बाद पंत ने अपना बल्ला थाम लिया। वह ज्यादा स्कोर बना भी नहीं पाए। अगर वह अपना नैचुरल अंदाज रखते तो दिल्ली को 170 तक पहुंचा देते जहां से टक्कर मजबूत होनी थी। 

IPL 2022, Virender Sehwag, Rishabh Pant, Delhi vs mumbai, IPL Latest news, IPL news in hindi, आईपीएल 2022, वीरेंद्र सहवाग, ऋषभ पंत, दिल्ली बनाम मुंबई, आईपीएल नवीनतम समाचार, आईपीएल समाचार हिंदी में

सहवाग बोले- मैच में पंत की बजाय रोवमैन पॉवेल ने अच्छी पारी खेली। वह ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने रन गति को नीचे नहीं आने दिया। उन्हें जब भी मौका मिलता वह रन बनाते दिखे। उन्होंने पारी की शुरूआत में और आखिर में तेजी से रन बनाए। जिससे दिल्ली को फायदा हुआ। लेकिन पंत ऐसा नहीं कर पाए। अगर वह सेट होकर भी 33 गेंदों में 39 रन बनाकर आऊट होंगे तो इससे दिल्ली कभी आगे नहीं बढ़ पाएगी। 

 

यह भी पढ़ें:- Former Wrestler Lana ने एक वीडियो से कमाए 20 हजार डॉलर, शुरू किया है यह काम

 

यह भी पढ़ें:-  Nives Celsius का खुलासा- फुटबॉल पिच पर की थी पति की यह ख्वाहिश पूरी

 

सहवाग ने कहा कि यह मेरा मानना है कि पंत पहले ही तय कर लेते हैं कि वह आगामी शॉट कौन सा लगाएंगे। मुझे लगता है कि जब आपके दिमाग में पहले से शॉट बन जाती है तो आपको गेंद वैसे ही मिलेगी यह थोड़ा आशंकित हो जाता है। पंत को गेंद देखनी चाहिए। जिस तरह की गेंद उस तरह की शॉट। दिल्ली की पारी में भी हमने यही देखा कि ऊपरी बल्लेबाज गलत शॉट सिलेक्शन के चलते आऊट हुए। यह स्थिति तब भी बनती है जब आपके मन  में दो विचार चल रहे होते हैं। मुझे लगता है कि पंत को इस पर सोचना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें:-  IPL 2022 : जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा हरभजन का बड़ा रिकॉर्ड, सीजन में 15 विकेट भी लिए